फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   10 thousand workers will participate in the Scheduled Caste Conference

Hathras News: अनुसूचित जाति सम्मेलन में 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Mon, 09 Oct 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 09 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 thousand workers will participate in the Scheduled Caste Conference
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन सांसद राजवीर दिलेर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला प - फोटो : Samvad
भाजपा जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन एवं अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में जिले से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा द्वारा ब्रज क्षेत्र में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिले से 200 बसों एवं 250 चार पहिया निजी वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। मोर्चा के सभी प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सम्मलेन को सफल बनाने की योजना बनानी है। इसके अलावा नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन भी जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होना है। इसमें महिला आरक्षण बिल पारित होने के संबंध में महिलाओं को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सम्मेलनों के लिए जो लक्ष्य मिला है, उसको पूर्ण निष्ठा के साथ मिलकर पूरा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे। संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय एवं हरिशंकर राना ने किया। कार्यशाला में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, डौली माहौर, सोनिया नारंग आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed