{"_id":"5e41a8528ebc3ee60618ac2c","slug":"1-70-lakh-cash-jewellary-pistol-theft-from-si-house-hathras-news-ali226331579","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण व लाइसेंसी पिस्टल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण व लाइसेंसी पिस्टल चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोटा रोड स्थित बल्देव कॉलोनी में सब इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी, आभूषण व लाइसेंसी पिस्टल चुरा ले गए। बेटी की शादी के चलते परिवार के सभी सदस्य गेस्ट हाउस में थे। इसीका फायदा उठाकर बदमाश घर में हाथ साफ कर गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
कोतवाली सदर क्षेत्र के कोटा रोड स्थित बल्देव नगर कॉलोनी में निरंजन लाल कौशिक पुत्र मुंशीलाल का मकान है। निरंजन लाल आगरा के बरहन थाना में फायर ब्रिगेड में एसआई के पद पर तैनात हैं। रविवार को उनकी बेटी की आगरा रोड स्थित सौभाग्य फार्म में शादी थी। जिसके चलते रविवार की रात को घर का ताला लगाकर सभी लोग गेस्ट हाउस में चले गए। निरंजन लाल कौशिक के बेटे कुलदीप कौशिक ने बताया कि कमरे के अंदर रखी अलमारी में रखे 1.70 लाख रुपये, करीब 4.50 लाख रुपये के आभूषणों सहित घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल व दो मैग्जीन (24) कारतूस व पिस्टल का लाइसेंस बदमाश पार कर ले गए। कुलदीप ने बताया कि पिस्टल उसी के नाम है। वहीं पुलिस पिस्टल चोरी होने की बात को नकार रही है। वह रात को करीब 12:45 बजे घर आए तो घर का ताला टूटा हुआ था, जिसे देख उनके होश उड़ गए और आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। जिसके बाद वह घर के अंदर दाखिल हुए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद इलाका पुलिस रात को घर पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। यहां पर पहुंचे डॉग स्क्वायर्ड ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग
कोटा रोड पर सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी की घटना में शामिल बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों को घटना को अंजाम देने में नौ मिनट लगे, क्योंकि यहां पर पास ही के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। घर के अंदर दाखिल होने और बाहर निकलने में बदमाशों को पूरे नौ मिनट लगे हैं।
विज्ञापन
- चोरी की घटना को लेकर पुलिस टीम को लगा दिया गया है। संभवत : आस-पास के ही लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हमारी पकड़ में होंगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - गौरव बंसवाल, एसपी।

चोरी के बाद घर में बिखरे सामान देखते पीड़ित परिवार के लोग। - फोटो : HATHRAS