फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1,255 candidates left vacant teacher qualification exam

1,255 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 19 Nov 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 19 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
1,255 candidates left vacant teacher qualification exam
सरस्वती इंटर कालेज पर परीक्षार्थियों की चेकिंग करते शिक्षक। - फोटो : Amar Ujala
 शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इस दौरान 1,255 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों शिफ्ट में 9,846 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा  के मध्य परीक्षा हुई।  
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे थे। ऐसे में रविवार को कड़ी सुरक्षा व पुख्ता इंतजाम के बीच टीईटी की परीक्षा हुई।  सुबह की पाली में 14 केंद्रों पर प्राइमरी स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 6,482 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1,011 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में छह केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिसमें 3364 अभ्यर्थी शामिल हुए और 244 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। दो सचल दल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर दौड़े। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी टेट परीक्षा में दौरा करते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर पहले से की गई तैयारी का ही नतीजा है कि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। सुचिता व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में सभी का काफी सहयोग रहा।  

सुनील कुमार, डीआईओएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed