1,255 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे थे। ऐसे में रविवार को कड़ी सुरक्षा व पुख्ता इंतजाम के बीच टीईटी की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में 14 केंद्रों पर प्राइमरी स्तर की परीक्षा हुई। इसमें 6,482 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1,011 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में छह केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा हुई।
जिसमें 3364 अभ्यर्थी शामिल हुए और 244 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। दो सचल दल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर दौड़े। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी टेट परीक्षा में दौरा करते हुए नजर आए।
14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर पहले से की गई तैयारी का ही नतीजा है कि किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। सुचिता व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने में सभी का काफी सहयोग रहा।
सुनील कुमार, डीआईओएस।