फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youths killed in a road accident while returning from the wedding ceremony

सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की मौत

Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youths killed in a road accident while returning from the wedding ceremony
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतकों के परिवार के लोग। - फोटो : amarujala

मल्लावां (हरदोई)। दोस्त की शादी से लौटते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाने  की वजह से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। 

विज्ञापन


माधौगंज  के मोहल्ला पटेल नगर पश्चिम निवासी अंसार (37) और सुभाष नगर निवासी अब्दुल समद (45) मंगलवार को रुकनापुर निवासी दीपक की शादी में शामिल होने मल्लावां के एक गेस्ट हाउस में गए थे।
विज्ञापन


वे रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे कि कटरा-बिल्हौर हाईवे स्थित महमदपुर गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट नहीं लगाए होने से दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाल भगवान सिंह मौके पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त कर पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक अंसार के भाई असलम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। असलम ने बताया दोनों माधौगंज में ठेलिया लगाकर फल बेचते थे। पांच साल पहले अंसार की शादी रिजवाना से हुई थी। उसके तीन माह की बेटी उदाफातिमा है।


अब्दुल समद के परिवार में शाहजहां के अलावा चार बच्चे खुशनुमा (17),  सिमरन (14), अर्सलान (11) और किलमा (7) हैं। फल बेचकर समद परिवार का भरण पोषण करता था। शाजहां ने बताया कि पति की मौत से बच्चों को पालने का संकट खड़ा हो जाएगा। भूमिहीन अंसार का परिवार भी फल बेचने से होने वाले कमाई से पलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed