{"_id":"6900fa8da8496e50820dfd60","slug":"youths-have-increased-their-prestige-by-becoming-ias-and-engineers-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139489-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आईएएस और इंजीनियर बनकर युवाओं ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आईएएस और इंजीनियर बनकर युवाओं ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
माधौगंज/सांडी (हरदोई)। जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग विकास खंड के रहने वाले दो होनहारों ने जनपद का नाम रोशन किया है। माधौगंज की ग्राम पंचायत पडरा लखनपुर के होनहार का चयन आईएएस में हो गया। वहीं, सांडी के सहोरा गांव निवासी होनहार का सीपीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के पद पर चयन हुआ है।
विकासखंड माधौगंज की ग्राम पंचायत पडरा लखनपुर निवासी विजय वर्मा के पुत्र सौरभ कुमार ने आईएएस में सफलता पाई है। सौरभ ने वर्ष 2011 में हाईस्कूल की परीक्षा केपी सिंह इंटर कॉलेज रुद्दीखेड़ा और इंटरमीडिएट की बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर कानपुर से उत्तीर्ण की। पटना से आईआईटी में 2018 में स्नातक किया। उनकी बड़ी बहन जीवनी वर्मा भूमि विकास बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। वहीं, शालिनी वर्मा डीएलएड कर कंपटीशन की तैयारी कर रही हैं। माता रेखा वर्मा गृहिणी और पिता खेती करते हैं।
उधर, सांडी के ग्राम सहोरा निवासी किसान शिवकुमार शर्मा के बड़े पुत्र राजमोहन शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर से शिक्षा ग्रहण कर काफी समय से जिला मुख्यालय पर कोचिंग पढ़ाकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनका चयन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में बीती 25 अक्तूबर को हो गया। बताया कि ज्वाइनिंग के बाद एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने का है। एक छोटा भाई व एक बहन है। उनके पिता लघु किसान व सामान्य ऑटो चालक हैं।