{"_id":"640b6a5b928b6cd0a906f5f8","slug":"youth-who-came-home-on-holi-died-in-a-road-accident-hardoi-news-c-12-1-117394-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 10 Mar 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
होली पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत
पाली। थाना क्षेत्र के राहतौरा गावं निवासी रामप्रकाश (35) शुक्रवार शाम को रूपापुर से घर पैदल आ रहा था। इस दौरान पाली-रूपापुर मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक मृतक तीन भाई हैं। वह अविवाहित था और लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। होली पर अपने गांव आया था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पाली थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)