{"_id":"640a22cb129ebce5400d0494","slug":"youth-strangled-to-death-there-was-hue-and-cry-in-the-house-hardoi-news-c-12-1-114689-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवक की गला घोंटकर हत्या, घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवक की गला घोंटकर हत्या, घर में मची चीख-पुकार
Thu, 09 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की गला घोंटकर हत्या, घर में मची चीख-पुकार
- एक हत्यारे को किया गया गिरफ्तार, दूसरा फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। थाना क्षेत्र के कुशालपुर गांव में होलिका दहन वाली रात शराब के नशे में हुई कहासुनी ऐसे मोड़ पर पहुंच गई कि दो युवकों ने एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक हत्यारे को दबोच लिया है।
मंगलवार रात बघौली थाना क्षेत्र के कुशाल पुर निवासी जसकरन व ज्ञानप्रकाश के बीच कुशालपुर गांव के बाहर चौहान खेड़ा जाने वाले रास्ते पर मंगलवार रात शराब के नशे में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस बीच ज्ञान प्रकाश उर्फ छोटू ने अपने एक और अज्ञात साथी के साथ जसकरन (35) को वहीं पर गिरा दिया और दोनों ने मिलकर उसकी लगा दबाकर हत्या कर दी।
रात के सन्नाटे में युवक की चीख सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों हत्यारे वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके कुछ ही देर बाद ही पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ज्ञानेश दुबे ने बताया है कि दी गई तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात से गांव में होली के रंग के बीच हर तरफ मातम छा गया।
विज्ञापन
जसकरन के घर वालों का का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मजदूरी करके अपने परिवार वालों की परवरिश कर रहा था।