फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   youth should be possitive

सकारात्मक बनें युवा

Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth should be possitive
हरदोई। सवर्ण चेतना सभा उत्तरप्रदेश के बैनर तले बुधवार को युवा जागृति प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बरातघर में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अक्षयानंद ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल संकल्प को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सवर्ण हमेशा किंग मेकर की भूमिका में रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा समाज का रुख तय करते हैं इसलिए उनका सकारात्मक होना भी जरूरी है। बुराइयों से बचकर सत्कर्मों को अपनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। स्वामी हरिओम जी महाराज ने कहा कि प्रदेश में सरकार को शराबबंदी लागू करनी चाहिए। शराब/नशे के चलते युवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। महिला आयोग की सदस्य गीता पांडेय ने कहा कि नौजवान अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें।
विज्ञापन

सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश प्रभारी संजीव मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष एक्ट बनाया जाना आवश्यक है। उक्त दोनों ही क्षेत्रों में युवाओं की संख्या अधिक हैं और ये ऐसे युवा हैं जो बदलाव का वाहक बनते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरुण अग्निहोत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनना चाहिए ताकि देश मजबूत और सशक्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि युवाओं में जागृति लाना ही हम सबकी प्राथमिकता है। जल्द ही प्रदेश के हर जिले में युवा जागृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को संडीला ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, लोकतंत्र सेनानी प्रहलाद मिश्र, नरायण स्वामी, वकील अहमद, अब्दुल वली, धीरज सिंह चौहान, अवनिकांत वाजपेयी, सुशील कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भरत पांडेय, संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, राघवेंद्र सिंह, गुंजन मिश्र, राजीव सिंह सिंपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed