फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth riding a bike with his cousin dies after being hit by another bike.

Hardoi News: मौसेरे भाई के साथ बाइक से जा रहे युवक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike with his cousin dies after being hit by another bike.
फोटो-16- निर्भय। फाइल फोटो
सांडी। कटरा-उन्नाव मार्ग पर थाना क्षेत्र के नयागांव के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में बी फार्मा की पढ़ाई पूरी कर चुके युवक की मौत हो गई। उसका मौसेरा भाई मामूली रूप से चोटिल हुआ है।
विज्ञापन

बखरिया निवासी निर्भय (20) बी फार्मा कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। चचेरे भाई नितीश कुमार ने बताया कि निर्भय बुधवार रात अपने मौसेरे भाई बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा निवासी रोहित के साथ उसके घर जा रहा था। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर नयागांव के पास पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठा निर्भय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। निर्भय दो बहनों के बीच अकेला था। उसकी मौत की जानकारी पर मां सुशीला और बहनें प्रियंका व नैना बदहवास हो गईं। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed