फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth riding a bicycle dies after being crushed by a truck

Hardoi News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Youth riding a bicycle dies after being crushed by a truck
संडीला (हरदोई)। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मिठाई खरीदने गए साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के मौलवीखेड़ा निवासी लाला (26) हरिद्वार में एक टेंट हाउस में काम करता था। होली पर छुट्टी न मिलने के कारण वह घर नहीं आ पाया था। त्योहार के बाद छुट्टी मिलने पर शुक्रवार को वह अपने गांव आया था। शनिवार रात लगभग 10 बजे साइकिल से मिठाई लेने संडीला गया था।
संडीला चौराहे पर लखनऊ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस के सहयोग से उसे सीएचसी संडीला पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दुबग्गा के पास उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई-बहनों मेेंं दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed