{"_id":"b7f45b2863289200ed0ad6b2cfc03014","slug":"youth-killed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू से गोद मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकू से गोद मौत के घाट उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद में
विज्ञापन
एक युवक की चाकुओं व सरिया मारकर हत्या कर दी गई। मौके से परिजनों ने एक
आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही
है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को
पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय थोक निवासी नागेंद्र उर्फ नागू (24) पुत्र सतीश चंद्र श्रीवास्तव की शुक्रवार की देर रात रेलवेगंज क्षेत्र में भोला स्वीट वाली गली में प्राथमिक विद्यालय के पास चाकू और सरिया मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। घटना के बाबत मृतक के भाई धीरेंद्र श्रीवास्तव धीरू ने बताया कि उसके भाई को शुक्रवार को शाम छह बजे रेलवे गंज निवासी अजीत गुप्ता पुत्र अनिल और नीरज चौहान पुत्र राम किशन निवासी शुगर मिल कालोनी किसी काम के बहाने लिवा ले गए थे, पर वह देर शाम वह वापस नहीं लौटे।
इस पर वह नागेंद्र के ससुर विनोद श्रीवास्तव निवासी गुप्ता कालोनी नई बस्ती गए और खोजबीन कर रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह अजीत के घर भोला स्वीट हाउस वाली गली में पहुंचे तो अजीत हाथ में सरिया लिए और नीरज चाकू से उसके भाई पर प्रहार कर रहे थे।
तब हम दोनों ने ललकारा तो अजीत गुप्ता मौके से फरार हो गया, पर उन लोगों ने नीरज को मौके पर चाकू के साथ पकड़ लिया। वह नागेश को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नीरज चौहान को चाकू के साथ पुलिस केे हवाले कर दिया। बताया कि उसके भाई का आरोपियों पर पैसा बाकी था। जिसकी वापस करने को लेकर ही विवाद हुआ। इससे उसकी भाई की हत्या कर दी। उसने बताया कि उसके भाई के एक पुत्र आर्यन है। उसके पिता लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि कोई विशेष विवाद नहीं था। आपसी लेन देन के कारण हादसा हुआ। जो आरोपी पकड़ा गया था, उसे जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।