फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Authorities awaken; hoardings begin to be removed

Hardoi News: जागे जिम्मेदार, हटवाई जाने लगीं होर्डिंग

Sat, 17 Oct 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Authorities awaken; hoardings begin to be removed
फोटो-10- सोल्जर बोर्ड चौराहा से उतारी गई होर्डिंग। संवाद
हरदोई। शहर में होर्डिंग की समस्या पर जिम्मेदार जाग गए हैं। नगर पालिका की ओर से होर्डिंग हटवाने का काम शनिवार से शुरू करा दिया गया है। शुरुआत सोल्जर बोर्ड चौराहे से हुई, यहां पर बिजली के खंभों के सहारे लगाई गईं होर्डिंग हटवाई गईं। इसी के साथ सिनेमा रोड से लखनऊ चुंगी मार्ग पर भी होर्डिंग हटवाई गईं।
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाने के मनमाने तरीके और इससे शहर की सुंदरता पर पड़ रहे असर को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया। अभियान का शहर में असर दिखने लगा है। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बिजली के खंभों के सहारे लगाई गईं होर्डिंग्स को हटवा दिया। साथ ही सोल्जर बोर्ड चौराहे से सिनेमा चौराहे और लखनऊ चुंगी के मध्य भी होर्डिंग्स हटवाई गईं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लोग रात में मनमाने ढंग से होर्डिंग लगा देते हैं। टीम ने करीब 15 होर्डिंग उतारने के साथ ही कब्जे में भी ले ली हैं। कार्रवाई के लिए ऐसे लोगों और होर्डिंग को चिह्नित कराया जा रहा है।

फोटो-10- सोल्जर बोर्ड चौराहा से उतारी गई होर्डिंग। संवाद

फोटो-10- सोल्जर बोर्ड चौराहा से उतारी गई होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article