फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth jumping into Yamuna not found, search continues

Hardoi News: नहीं मिला यमुना में कूदने वाला युवक, तलाश जारी

Mon, 27 Feb 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth jumping into Yamuna not found, search continues

विज्ञापन
कालपी। शनिवार को पुराने पुल से यमुना में छलांग लगाने वाले युवक की रविवार को भी तलाश जारी रही। पुलिस और गोताखोर उसे दिन भर खोजते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर के दायरे में गहन छानबीन की।
कानपुर देहात जिले के देवराहट थाना क्षेत्र के गांव दुधनिया निवासी शनिवार दोपहर बाद कानपुर देहात के ग्राम दुधनिया थाना देवराहट निवासी 20 वर्षीय फरजान ने पुराने यमुना पुल से छलांग लगा दी थी। शनिवार को देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था। पुलिस ने रविवार को भी सुबह से ही तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों को यमुना के गहरे पानी में उतारा लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की तलाश के दौरान परिजन घाट पर डटे रहे।
विज्ञापन

बताया गया कि युवक ने यमुना में कूदने से पहले फोन करके जानकारी रिश्ते की बहन को दी थी। हालांकि फोन पर बातचीत के दौरान बहन ने उसे ऐसा मना भी किया था। युवक ने उससे कहा था कि वह जिंदगी से परेशान है। उसकी बहन ने इसकी जानकारी परिजनो को दी थी। लेकिन तब तक वह छलांग लगा चुका था। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को यमुना में कूदते देखा था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पुल से कूदने की जानकारी पाकर परिजन तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। नाविकों की मदद से उसकी खोज शुरू कर दी गई थी लेकिन पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed