{"_id":"61c4c52f834eeb01741891e5","slug":"youth-hardoi-news-knp671323847","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षितों के राजनीति में आने से जड़ से खत्म होगा भ्रष्टाचार : नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षितों के राजनीति में आने से जड़ से खत्म होगा भ्रष्टाचार : नितिन
विज्ञापन
फोटो-13-जीडीसी में छात्र संवाद कार्यक्रम में बोलते विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल व अन्य। संवा?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राजनीति में जब शिक्षित लोग आएंगे तो बचा खुचा भ्रष्टाचार भी समाप्त हो जाएगा। देश और सशक्त होगा। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा विमर्श कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पहले पढ़ाई पूरी करें, उसके बाद राजनीति में अगर चाहें तो जरूर आएं। युवा विमर्श में आदर्श सेन, शिवानी, आलोक कुमार, पूर्ती सिंह, कीर्ति सृजन अवस्थी, रेनू दीक्षित आदि ने प्रश्न पूछे। जिसके विधानसभा उपाध्यक्ष ने जवाब दिए और अभियांत्रिकी एवं प्रबंध संस्थान खोलने में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की व उसके समाधान प्रस्तुत किए। उन्होंने एमएड पाठ्यक्रम की अनुपब्धता को गंभीरता से लिया और इस विषय पर चिंता व्यक्त की।
राजकीय कृषि महाविद्यालय में आगामी सत्र के आरंभ में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना पर बोलते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि यह दोनों संस्थान जिले के विकास में योगदान कर रहे हैं जो कमियां रह गईं हैं उनको दूर कराया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. निखलेश शरण, डॉ. जयभगवान सिंह, टिकूं त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-14-जीडीसी में छात्र संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन