फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth from Hardoi dies in accident while travelling from Ghaziabad to Haridwar to fetch Kanwar

Hardoi News: गाजियाबाद से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे हरदोई के युवक की हादसे में मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth from Hardoi dies in accident while travelling from Ghaziabad to Haridwar to fetch Kanwar
फोटो-22-रामू। फाइल फोटो
फोटो-22-रामू। फाइल फोटो
विज्ञापन

- फुफेरे भाई समेत तीन घायल - मुजफ्फरनगर में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी


संडीला। गाजियाबाद में मजदूरी करने वाले कोतवाली क्षेत्र के गोसवा निवासी युवक की कांवड़ लेने हरिद्वार जाते समय सड़क हादसे में रविवार रात मुजफ़्फरनगर में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।

गोसवा निवासी रामू अर्कवंशी (28) गाजियाबाद में मजदूरी करते थे। पिता महेश ने बताया कि रामू अपनी बुआ के बेटे अमित (27), दोस्त अंगद (28) व एक अन्य व्यक्ति के साथ रविवार को कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने को निकला था। दो बाइकों पर दो दो लोग सवार थे। महेश ने बताया कि गाजियाबाद से हरिद्वार जाते समय मुजफ़्फरनगर के पास पीछे से आए किसी वाहन ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रामू को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार अलग अलग प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। रामू दो भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed