{"_id":"6441896d59ce1c406e045c54","slug":"youth-found-unconscious-on-farm-died-in-hospital-hardoi-news-c-12-1-190292-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
हरदोई। गेहूं की मढ़ाई कराने के बाद अचानक कहीं गायब हुआ युवक बेहोशी हालत में खेत में पड़ा मिला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार जहर खाने से युवक की मौत हुई है।
बेहटा गोकुल थाने के रामापुर रहोलिया निवासी नवल किशोर (20) मेहनत-मजदूरी करता था। बुधवार को उसके खेत पर गेहूं की थ्रेशर से मढ़ाई हो रही थी। मढ़ाई होने के बाद सभी घर लौट आए, नवल किशोर भी साथ में था। उसके बाद फिर वह अचानक घर से गायब हो गया।
खोजबीन के दौरान नवल किशोर वहीं खेत पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक जहर खाने की वजह से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
नवल किशोर ने ऐसा क्यों किया। इस बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है।