{"_id":"5f3425108ebc3e3cb24d906f","slug":"youth-drowned-in-the-canal-to-take-a-bath-in-hardoi-hardoi-news-knp576547234","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने को नहर में कूदा युवक डूबा, सुराग नहीं 15-58-34","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने को नहर में कूदा युवक डूबा, सुराग नहीं 15-58-34
विज्ञापन
फोटो-22-नहरपुल पर लगी भीड़ और नीचे लगाया गया जाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज-बघौली मार्ग पर स्थित पुल से बुधवार को हलवाई ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगा दी। वह डूब गया। उसकी तलाश के लिए डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित शेखवापुर पुल पर जाल लगवाया गया है। अभी तक सुराग नहीं मिला है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी मुकेश कुमार (25) पुत्र प्रकाश हलवाई है। मंगलवार रात गांव में जन्माष्टमी मनाई गई थी। इसकी पूजन सामग्री का विसर्जन नहर में करने के लिए कुछ ग्रामीण सहिजना से डेढ़ किलोमीटर दूर माधौगंज-बघौली मार्ग पर स्थित नहर पुल पर गए थे। विसर्जन के बाद मुकेश ने नहाने के लिए पुल से नहर में छलांग लगा दी।
ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश अक्सर नहर में नहाता था, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ लोगों ने उसे डूबते देखा, तो बचाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोर लगाए गए, लेकिन सुराग नहीं लगा। पानी के बहाव की ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित शेखवापुर पुल पर जाल डलवाया गया है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा है।