फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 23 Jan 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
हरदोई। दोपहर में घर से पैदल निकले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र निवासी युवक की बुधवार शाम ग्राम पूराबहादुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कटौनाखेड़ा निवासी नीरज (30) पुत्र गजोधर बुधवार की दोपहर पैदल ही घर से निकला था। देर शाम हरदोई पिहानी मार्ग पर ग्राम पूरा बहादुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक नीरज की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे में नीरज की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई मोहनलाल ने बताया कि नीरज दो भाइयों में छोटा था। वह विवाहित था, उसके कोई संतान नहीं है। वह परिजनों के साथ खेती किसानी के काम में हाथ बंटाता था। बताया कि नीरज दोपहर में घर से निकला था, लेकिन कहां जा रहा है यह किसी को नहीं बताया था। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed