फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in road accident

Hardoi News: सड़क हादसा में युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
शाहाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर ऐठापुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में स्कूटी गिरने से नगर के प्रमुख व्यवसायी के युवा पुत्र की मौत हो गई और दूसरा पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख व्यवसायी मोहल्ला दिलेरगंज निवासी पवन अरोड़ा के पुत्र विशाल अरोड़ा (30) और शिवम अरोड़ा (27) बृहस्पतिवार को स्कूटी से व्यापार के सिलसिले में शाहजहांपुर गए थे। देर शाम को वापस लौट रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर-शाहाबाद मार्ग के ऐठापुर गांव के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई।
विज्ञापन

इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल विवाहित व अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। नगर में घंटाघर के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता था जबकि, पिता का थोक व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed