Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight licenses suspended and 920 vendor licenses cancelled due to irregularities

Hardoi News: गड़बड़ी पर आठ लाइसेंस निलंबित और 920 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

Fri, 13 Nov 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight licenses suspended and 920 vendor licenses cancelled due to irregularities
- जिला कृषि अधिकारी ने की उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई
विज्ञापन

- मोबाइल नंबर 9695588008 और 8960717008 पर किसान दें गड़बड़ी की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उर्वरक वितरण और अभिलेखों में गड़बड़ी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने आठ लाइसेंस निलंबित और व्यवसाय न करने पर 920 विक्रेताओं के लाइसेंस निरसत कर दिए हैं। वहीं तीन विक्रेताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किसान खाद वितरण में गड़बड़ी की जानकारी मोबाइल नंबर 9695588008 और 8960717008 पर कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।
रबी सीजन में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों के साथ ही निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद की बिक्री कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए 76 साधन सहकारी समिति, नौ पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र और 13 अन्य सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम उर्वरक वितरण कराया जा रहा है। 38 सचिव कार्यरत होने से रोस्टर के आधार पर उर्वरक का वितरण समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। बताया कि विकास खंड कोथावां के प्रतापनगर और बेनीगंज में उर्वरक विक्रेताओं की तरफ से वितरण में की जा रही अनियमितता की जानकारी पर जांच कराई गई।
विज्ञापन

बताया कि निरीक्षण में उर्वरक वितरण, अभिलेख को अपडेट न किए जाने और अन्य अनियमितता पर प्रतापनगर के मेसर्स रामचरन खाद भंडार, मेसर्स त्रिपाठी खाद भंडार और मेसर्स शुक्ला बिल्डिंग मैटेरियल, बेनीगंज के मेसर्स ओम प्रकाश ट्रेडर्स, मेसर्स माधव खाद बीज भंडार, मेसर्स ओम प्रकाश, मेसर्स सूरज किसान सेवा केंद्र, मेसर्स मौर्या बीज भंडार और कोथावां के मिश्रा खाद भंडार का उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि उर्वरक व्यवसाय सुचारू रूप से न करने वाले 920 उर्वरक लाइसेंस का निरस्त किए गए हैं। बताया कि जिले में 44,202 मीट्रिक टन यूरिया, 8,515 मीट्रिक टन डीएपी, 13,874 मीट्रिक टन एनपीके, 6,067 मीट्रिक टन एसएसपी और 1,081 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed