Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No water supply; roads and lanes, dug up for construction, are also in a dilapidated state.

Hardoi News: पानी मिला नहीं, खुदी सड़कें-गलियां भी बदहाल

Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
No water supply; roads and lanes, dug up for construction, are also in a dilapidated state.
फोटो 08: खसौरा में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का यह है हाल। संवाद
विज्ञापन

फोटो 09: मानपारा में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग। संवाद
-हर घर जल योजना में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कें और गलियां दे रहीं दर्द

-गांव की बिगाड़ दी सूरत, पानी भी नहीं मिला और घरों के सामने रहती गंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। अच्छी सड़क, बेहतर जलापूर्ति विकास के मानकों में पहले नंबर पर आते हैं लेकिन जब जिम्मेदारों की लापरवाही, विभागों के बीच समन्वय की कमी आड़े आ जाए तो विकास के सारे मानक ध्वस्त होते नजर आते हैं। यही हाल हर घर जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर है। योजना के तहत नल से जल तो अभी तक नहीं मिला है। हां, पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कें और गलियां लोगों को दर्द जरूर दे रही हैं। पाइप डालने के बाद मलबे को डालकर सड़क और गलियों को भर दिया गया। कागज पर सड़कें और गलियां चकाचक हैं, पर हकीकत इससे परे है।

गांवों में नल से घरों तक जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टंकी की स्थापना और पाइपलाइन डलवाई जा रही है। पाइपलाइन डलवाए जाने के लिए सड़कों और गलियों की खोदाई कराई गईं। एनसीसी कंपनी की तरफ से जिले में भूमिगत पाइपलाइन डलवाए जाने का काम कराया जा रहा है। निविदा शर्तों के मुताबिक, पाइपलाइन डलवाने के बाद खोदी गई सड़क को फिर से उसी रूप में बनवाए जाने की भी जिम्मेदारी फर्म को ही दी गई है। इस काम के लिए फर्म को रुपये भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

फोटो 10: बबलू। संवाद

फोटो 11: होरीलाल। संवाद
फोटो 12: सुनील सिंह। संवाद
ठेकेदार से कहा गया लेकिन काम नहीं हुआ
पचदेवरा। ब्लॉक भरखनी की ग्राम पंचायत मानपारा के मजरा चक में जय सिंह के मकान से जौहरी के मकान तक डाली गई पाइपलाइन से इंटरलॉकिंग खराब हो गई है। ग्रामीण होरीलाल, रामरतन, जौहारी, बबलू आदि ने बताया कि रात और बरसात के समय बहुत परेशानी होती है। प्रशासक देवेश मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार से कई बार कहा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत कूड़ी में खड़ंजा काफी क्षतिग्रस्त है। सुनील सिंह, प्रतिपाल, शिव सिंह, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि बरसात में निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासक नन्हे ने बताया कि रास्ता सही करने के लिए ठेकेदार से कहा गया लेकिन काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 07: सांडी देहात के छितरामऊ से तालेपुरवा क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। संवाद
पाइपलाइन से खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त

हरपालपुर/सांडी। पाइपलाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों और गलियों से लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदारों से कई बार कहने के बाद भी खड़ंजा और सीसी रोड सही नहीं कराए गए हैं। इससे ग्रामीणों में रोष भी है। सांडी देहात ग्राम पंचायत में छितरामऊ से तालेपुरवा संपर्क मार्ग पर पाइपलाइन से खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त है। ग्रामीण छविराम, सियाराम, नीरज, अंकित ने बताया कि इससे आवागमन काफी परेशानी हो रही है। (संवाद)
फोटो 06: खम्हौरा गांव में पाइपलाइन के लिए खोदी गई क्षतिग्रस्त सड़क और बीच रास्ता से निकला कनेक्शन के लिए पाइप।
खम्हौरा ग्राम पंचायत के गलियारे क्षतिग्रस्त
प्रशासक जितेंद्र राजपूत ने बताया कि संस्था के ठेकेदार से कई बार सही कराने को कहा गया। मार्ग सही नहीं कराए गए हैं, ग्रामीण उनके पास शिकायत लेकर आते हैं। हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत खसौरा के गलियारे काफी क्षतिग्रस्त हैं। गांव के आलोक सिंह, गुड्डू मिश्रा, अखिलेश अग्निहोत्री, चंद्रहास मिश्रा, मोनू पांडेय आदि ने बताया कि गांव वालों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। निवर्तमान प्रधान भारती सिंह ने बताया कि गलियारे ठीक करने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। खम्हौरा ग्राम पंचायत के गलियारे भी क्षतिग्रस्त व ऊबड़-खाबड़ है। मनीराम, रामफकीरे, श्रीराम, मुलायम आदि ने गलियारों की मरम्मत न होने से हादसों की भी आशंका जताई है।


वर्जन
गांवों में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराया गया है। करीब आठ किलोमीटर ही सड़क बनाने के लिए बची हैं, फिर भी यदि कहीं पर सड़कें खराब हैं तो उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।-मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed