{"_id":"5fbfc5b18ebc3ec5ee58d5f4","slug":"youth-committed-suicide-13-days-before-marriage-hardoi-news-knp5964179127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से लौटे युवक ने शादी से 13 दिन पहले की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से लौटे युवक ने शादी से 13 दिन पहले की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-22-प्रदीप की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
बीते मंगलवार की रात विदेश से वापस आए युवक ने शादी से महज 13 दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर निवासी प्रदीप (25) पुत्र नन्हक्के पिछले कुछ वर्ष से सऊदी अरब में रहकर एक बिस्कुट कंपनी में काम करता था। दो दिसंबर को उसका तिलक और नौ दिसंबर को शादी होनी थी। इसके मद्देनजर वह बीते मंगलवार की रात ही सऊदी अरब से अपने गांव वापस आया था।
परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात प्रदीप ने अपने घर में सभी परिजनों के साथ खाना खाया और फिर पड़ोस में ही स्थित नवनिर्मित मकान में लेटने के लिए चला गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक प्रदीप पुराने घर नहीं आया तो उसकी बहन पूनम जगाने के लिए नए घर गई।
विज्ञापन
यहां कुंडी खटकाने पर भी दरवाजा न खुलने पर कमरे के पीछे के गेट से अंदर गई तो प्रदीप का शव रस्सी से बने फांसी के फंदे पर छत के कुंडे से लटकता मिला। शव देखकर पूनम बदहवास होकर चिल्ल्लाने लगी, तो अन्य परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो कोथावां चौकी प्रभारी शिव शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को फांसी से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप सात भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
सऊदी अरब में रहने वाले प्रदीप की शादी परिजनों ने अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय की थी। परिजनों में शादी को लेकर खासा उत्साह था।
दो दिसंबर को होने वाले तिलक समारोह के लिए कार्ड भी वितरित किए जा चुके थे और बरात के लिए भी करीबी रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया जा चुका है।
गांव में ही रहने वाले कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मंगलवार रात से ढोलक की थाप मंगल गीत भी गाए जा रहे थे, लेकिन कौन जानता था कि उसी घर से प्रदीप की अर्थी निकलेगी।