{"_id":"65551e326af1777f46031f66","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-due-to-fight-between-sister-in-law-and-sister-in-law-athroli-news-c-108-1-atl1001-652-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: देवरानी-जेठानी की लड़ाई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: देवरानी-जेठानी की लड़ाई में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव सहनोल में देवरानी जेठानी के बीच हुए झगड़े से गुस्साए युवक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपती भैया दूज पर ससुराल जाने की तैयारी में थे। इस घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सहनोल निवासी महेंद्र सिंह (40) पुत्र नेम सिंह दिल्ली में मजदूरी करते थे। दिवाली पर वह चार दिन पहले ही गांव आए थे। 14 नवंबर मंगलवार की शाम को गोवर्धन की पूजा के बाद उनकी पत्नी का अपनी जेठानी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों महिलाओं में झगड़े के दौरान नेम सिंह की अपने भाई से भी कहासुनी हो गई। इससे गुस्सा होकर उन्होंने घर में अपने कमरे में गार्डर पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर रायपुर स्टेशन चौकी प्रभारी नफीस अहमद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत पर पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।