फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth coming home from Delhi stopped breathing in the bus

Hardoi News: दिल्ली से घर आ रहे युवक की बस में थम गईं सांसें, शव देख बेहाल हुए परिजन

Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth coming home from Delhi stopped breathing in the bus
हरदोई जिले में पिहानी क्षेत्र के गांव टनडौर निवासी मनोज सिंह (35) की दिल्ली से आते समय बस में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। बताया गया कि पांच जून की शाम मनोज दिल्ली से प्राइवेट बस में गांव टनडौर आ रहा था। बताया जा रहा है कि रात में 12 बजे के करीब मनोज की तबीयत बिगड़ी थी, उसके बाद वह सो गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब पिहानी-गोपामाऊ के पास बस में सवार अन्य यात्री ने मनोज को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद बस चालक काशिम, व कामिल, व परिचालक शाहरुख ने चौकी प्रभारी गोपामऊ को घटना की जानकारी दी। पुलिस व परिजन मनोज को लेकर सीएचसी टड़ियावां आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को थाने में खड़ी करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी टड़ियावां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed