फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth and teenager killed themselves by hanging

युवक व किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 26 Apr 2021 09:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Youth and teenager killed themselves by hanging
मल्लावां। पत्नी से हुए विवाद के बाद नयागांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दारापुर गांव निवासी किशोर ने मां की डांट से नाराज होकर घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी कामता (36) पुत्र लालचंद्र सोमवार की सोमवार को ग्राम भिम्माखेड़ा गांव के खेत से भूसा उठाने गया था। खेत में उसका पत्नी से विवाद हो गया, इसके बाद पत्नी घर लौट आई। इधर विवाद से नाराज होकर कामता ने नयागांव भिम्मा खेड़ा मार्ग पर स्थित एक बाग में पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि कामता खेती करता था।, उसके दो बच्चे हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना ग्राम दारापुर में हुई। गांव निवासी श्रवण (15) को मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पिता दुर्गाशंकर दीक्षित बड़े बेटे के साथ दिल्ली में रहते है। जबकि श्रवण अपनी छोटी बहन व मां के साथ यहां गांव पर रहता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed