{"_id":"60d75c878ebc3e343478c0d6","slug":"your-city-was-seen-sweating-again-at-36-degrees-hardoi-news-knp6364905189","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 डिग्री पर फिर पसीने-पसीने होता नजर आया अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 डिग्री पर फिर पसीने-पसीने होता नजर आया अपना शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उमस के साथ-साथ सूरज की तपिश शनिवार को एक बार फिर जोर मारती दिखाई दी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को पारा दो डिग्री और चढ़ गया। 36 डिग्री पर शहर पसीने पसीने होता नजर आया। मौसम वैज्ञानिक बोले इस हफ्ते लोगों को तपिश और सताएगी।
कुछ दिनों से सूरज की बढ़ी तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। उमस बढ़ने से लोगों को जहां चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके चलते दोपहर को जहां सड़कों पर सन्नाटा रहा, वहीं अधिकांश लोग एसी और कूलर में रहे।
सड़कों पर आने-जाने को विवश लोग शीतल पेय की दुकानों पर भी दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि उमस बढ़ी रही। इसके चलते लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। उन्होंने बताया कि सूरज की तपिश देखकर संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को अधिक तपिश का सामना करना पड़ सकता है।