फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young men caught running away carrying jewelry filled bags found innocent

जेवर भरे बैग लेकर भागने के शक में पकड़े गए युवक निर्दोष निकले

Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Young men caught running away carrying jewelry filled bags found innocent
जेवर भरे बैग चोरी होने के शक में पकड़े गए युवक सीसीटीवी फुटेज में निर्दोष निकले। पुलिस ने दोनों युवकों को परिजनोें के सुपुर्द कर दिया। बैग चुराने वालों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है
विज्ञापन

बावन रोड निवासी जय नरायण तिवारी स्वास्थ्य विभाग में चीफ फार्मासिस्ट हैं। उनके बेटे चंद्रशेखर का चार दिसंबर को सरकुलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आशीर्वाद समारोह था।
विज्ञापन

देर रात उपहारों में आए जेवर व नगदी भरे बैग स्टेज पर रख दिए गए। तभी एक युवक स्टेज पर आकर बैग उठाकर भागने लगा। पीड़ित के मुताबिक गेट के बाहर आए साथी के साथ युवक बाइक से भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो बाइक फिसलने से दोनों गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भीड़ ने दबोच कर दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस आरोपियों के बारे में लगातार जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। फुटेज मेें दोनों युवक निर्दोष निकले। पुलिस दूसरे दिन भी आरोपी का सुराग लगाने में नाकाम रही।

कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक खाना खाने के उद्देश्य से मंडप में गए थे। जांच में निर्दोष मिलने पर दोनों को घर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि असली आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed