फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man shot dead at girlfriend's house

Hardoi News: प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead at girlfriend's house
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में रंजिश में प्रेमिका के घर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के नजदीक तमंचा पड़ा मिला है। किशोरी के पिता ने युवक के घर जाकर शव पड़ा होने की जानकारी दी। भाई ने किशोरी के पिता, तीन भाइयों और जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

हसनापुर निवासी अखिलेश के मुताबिक उसका भाई गौरव सिंह (28) जयपुर में रहकर एक संस्था के लिए ठेके पर खाना बनवाने का काम करता था। उसका गांव निवासी एक किशोरी (16) के साथ प्रेम-प्रसंग था। 21 मई को वह किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता सर्वेश ने गौरव के खिलाफ 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो जून को किशोरी और गौरव सिंह खोज निकाला था और गौरव को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

छह जुलाई को गौरव जमानत पर छूटने के बाद सीधे जयपुर चला गया था। सोमवार रात उसका शव किशोरी के मकान में पड़ा मिला। पेट और सीने के बीच में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। लड़की के पिता ने गौरव के घर जाकर उसके पिता संतोष सिंह को शव घर में पड़ा होने की जानकारी दी। संतोष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश खां उसके पुत्र शहनूर, मैनूर और इजाद व शेखू के दामाद शाहजहांपुर जनपद के करीमपुर निवासी करीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed