{"_id":"6553ca9fa9a65ced7e0ddad8","slug":"young-man-shot-dead-at-birthday-party-athroli-news-c-108-1-atl1001-651-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जन्मदिन पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जन्मदिन पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
अतरौली में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव स्वालेहपुर में दिवाली के दिन पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार शाम युवक लवकुश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने झगड़े के बाद लवकुश की हत्या करने की धमकी दी थी और मृतक के तहेरे भाई की जन्मदिन पार्टी में इस दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हमलावरों की धरपकड़ में जुटी है।
लवकुश गांव स्वालेहपुर निवासी धर्म सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि गांव में दीपावली की रात पटाखे चलाने के दौरान लवकुश व उसके परिजनों का गांव के ही लाखन सिंह, राजू, उदयवीर आदि से झगड़ा हो गया था। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ, तब भी लोगों ने बीच बचाव कर दिया था।
मंगलवार की शाम लवकुश के तहेरे भाई अजय कुमार का जन्मदिन था। लवकुश और उसके परिवार के लोग दावत में शामिल थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और लवकुश के सिर में गोली मार दी। लहुलूहान लवकुश अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ मोहसिन खां, इंस्पेक्टर रणजीत चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि युवक की हत्या की बात सामने आई है इसमें कौन लोग शामिल हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।