फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man injurd in attack

विवाद में ससुरालीजनों ने युवक का गला रेंता

Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
young man injurd in attack
हरदोई। मायके गई पत्नी से फोन पर विवाद होने पर ससुरालियों ने गांव पहुंचकर युवक की पिटाई कर हंसिये से गला रेत दिया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रई निवासी अतुल गुप्ता (25) पुत्र महेश दिल्ली में मजदूरी करता है। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी देहात कोतवाली के महोलिया शिवपार निवासी नीतू के साथ हुई थी। अतुल पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। पिता महेश के मुताबिक 15 दिन पूर्व अतुल दिल्ली से पत्नी को मायके छोड़कर गांव आया था। मंगलवार सुबह अतुल का पत्नी से फोन पर विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद नीतू अपने पिता व भाइयों के साथ गांव आई।
विज्ञापन

सभी ने अतुल की पिटाई कर हंसिये से उसका गला रेत दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed