फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man dies under suspicious circumstances at in-laws' house

Hardoi News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances at in-laws' house
फोटो-33-घटनास्थल पर बिलखती मृतक की पत्नी माधुरी व सास। संवाद
विज्ञापन

- अरवल के बेहटा मुड़िया गांव की घटना, परिजनों ने शराब का लती बताया
संवाद न्यूज एजेंसी


हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के तिथि गांव निवासी जगतपाल (45) की ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव में है। साले भभूती के मुताबिक, जगतपाल शराब का लती था। शनिवार सुबह लगभग दस बजे ससुराल आया था।
विज्ञापन

पत्नी माधुरी पिछले छह माह से मायके में ही है। शराब पीकर पत्नी माधुरी और सास से कहासुनी हुई थी। इस पर उसे अपने घर जाने के लिए कह दिया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक जगतपाल थाने से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम सड़क किनारे ही एक बैलगाड़ी के नीचे लेट गया। रविवार शाम पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसका शव पड़ा हुआ था। मृतक के परिवार में पत्नी और नौ बच्चे हैं। मौके पर खून भी पड़ा मिला है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि जगतपाल का भाई देहरादून में रहता है। उसे सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed