फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man dies after being electrocuted while plugging in charger

Hardoi News: चार्जर लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being electrocuted while plugging in charger
बिलग्राम। काेतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में मंगलवार रात मोबाइल चार्जर का प्लग स्विच बोर्ड में लगाते समय युवक को करंट लग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव देख कर बिलख पड़े।
विज्ञापन

ग्राम हैबतपुर निवासी शेर मोहम्मद (40) खेती करते थे। पत्नी शबनम के मुताबिक, मंगलवार रात पति शेर मोहम्मद के मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी। वह मोबाइल चार्जर का प्लग स्विच बोर्ड में लगाने के लिए कमरे में गए थे। इस दौरान प्लग लगाते समय उन्हें करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार में पत्नी शबनम और दो पुत्र हैं। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में करंट लगने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed