{"_id":"5fe770ee8ebc3e3b65736a57","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances-in-his-in-laws-hardoi-news-knp6023135141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
पिहानी(हरदोई)। पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐंठाखेड़ा निवासी सूरज (23) पुत्र संतराम राइस मिल में मजदूरी करता था। उसकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा में है। पत्नी सोनी पिछले कुछ दिनों से मायके में थी। शुक्रवार शाम वह सोनी को विदा कराने के लिए ग्राम राभा अपनी ससुराल गया था। शनिवार की सुबह ससुराल में सूरज की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। पत्नी सोनी और ससुर जवाहर उसे लेकर एक वैन से ऐंठाखेड़ा स्थित घर पहुंचे। यहां परिजनों को सूरज के ज्यादा शराब पी लेने के कारण तबीयत खराब हो जाने की जानकारी दी। इस पर सूरज का भाई लेखराज उन लोगों के साथ सीएचसी पिहानी पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।
उधर, मृतक की मां कुसुमा व भाई लेखराज का कहना है कि ससुराल वाले सूरज का शव घर डालने आए थे, जिस पर वह उसी मारुति वैन पर सवार होकर अस्पताल तक आया। सूरज के मृत घोषित होने के बाद ससुर जवाहर व अन्य लोग शव छोड़ कर चले गए। उसने ससुराल वालों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने पर परिजनों को घटना की तहरीर नहीं दी है।