फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died due to snake bite

सांप के काटने से युवक की मौत

Sun, 01 Jul 2018 11:18 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sun, 01 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
young man died due to snake bite
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम महोनी में बहन के घर बेटी की शादी का कार्ड देने गए युवक को रविवार सुबह सांप ने काट लिया। उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइयां निवासी रामकिशुन (40) पुत्र छोटे ने पुत्री रेखा का विवाह सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरा नेवलिया में तय किया था। 11 जुलाई को शादी होनी है। रामकिशुन शनिवार शाम शादी का कार्ड देने बहन केरा पत्नी जगदीश के गांव टड़ियावां थाना क्षेत्र के महोनी गया था। रात में वह वहीं रुक गया। रविवार सुबह चार बजे सोते समय उसे सांप ने काट लिया। दर्द होने पर उसने बहन और बहनोई को बताया। सुबह लगभग 10 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉ. सुबोध सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकिशुन के परिजनों ने बताया कि उसके एक ही बेटी रेखा है। दो पुत्र शिवम और कुलदीप हैं। बेटी रेखा का कन्यादान करने की इच्छा रामकिशुन के मन में थी। अच्छा लड़का मिलने पर उसने शादी तय कर दी, लेकिन उसकी मौत हो गई। पत्नी सियावती बदहवास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed