फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died due to current

हाईटेंशन लाइन के पोल में उतरा करंट, युवक की मौत

Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
young man died due to current
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के तरा मजरा सांक गांव में रविवार को खेत की मेड़ के पास लगे पोल में करंट उतर आया। इस दौरान खेत की सिंचाई कर रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

तरा मजरा सांक गांव निवासी राजाराम का बेटा जितेंद्र कुमार (28) रविवार सुबह खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। इस दौरान वह मेड़ पर लगे हाईटेंशन लाइन के पोल के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे किसी तरह खंभे से दूर किया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र के परिवार में पत्नी व पांच वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed