फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man crushed to death by gift-laden pickup truck.

Hardoi News: उपहारों से भरी पिकअप से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed to death by gift-laden pickup truck.
- निर्मलपुर में बहन की विदाई के बाद भाई उपहार लदवा रहा था
विज्ञापन

- चालक ने खोया नियंत्रण, सामने खड़े भाई पर चढ़ गई पिकअप
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के निर्मलपुर में बहन की विदाई के बाद भाई ने सोमवार को पिकअप में उपहार लदवाए। इसके बाद पिकअप के सामने खड़ा हो गया। इसी दौरान चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और उसे रौंदता हुआ सामने की दीवार से टकरा गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आए परिजनों ने कछौना गौसगंज मार्ग पर लगभग 20 मिनट तक जाम भी लगाया। पिकअप चालक के हिरासत में होने और प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पर परिजन शांत हो गए।
निर्मलपुर निवासी कल्लू खेती करते हैं। उनकी बेटी सरला की शादी रविवार रात को थी। बरात गौसापुर से आई थी। सोमवार सुबह बरात विदा होने के बाद उपहार का सामान गांव में ही पिकअप पर लादा जा रहा था। सरला का भाई अनूप (24) पिकअप के सामने की तरफ खड़ा था। इसी दौरान चालक फारमखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़े अनूप को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया।
विज्ञापन

घटना में अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने चालक पर जान बूझकर कुचल देने का आरोप लगाया है। कछौना के थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि अमित की शिकायत पर पुष्पेंद्र के खिलाफ लापरवाही से पिकअप चलाने और दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है और चालक भी हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

15 अप्रैल को ही आए थे गांव, जिंदगी गंवा दी
अनूप चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह पत्नी सहारा और तीन बच्चों के साथ लुधियाना में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बहन सरला की शादी के मद्देनजर बीती 15 अप्रैल को परिवार के साथ गांव आ गए थे। बहन की शादी की तैयारियों में उन्होंने खूब मेहनत की थी और विदाई तक वह काम में लगे रहे। विदाई होने के बाद हुई घटना में उन्होंने जिंदगी गंवा दी। पत्नी सहारा उनका शव देखकर बदहवास हो गईं।



इनसेट

पिकअप चालक पर नशे में होने का आरोप
भाई अमित का दावा है कि रात से ही पिकअप चालक पुष्पेंद्र नशे में था। रात में उसने पिकअप बैक करते समय बरातियों के लिए डाली गईं चार चारपाइयों पर पिकअप चढ़ा दी थी। इसके कारण चारपाइयां टूट गई थीं। इस पर रात में अनूप ने चालक को जमकर फटकार लगाई थी। दावा तो यह भी है कि चालक ने सुबह देख लेने की धमकी अनूप को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed