फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man commits suicide by hanging; married girlfriend accused of pressuring him.

Hardoi News: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, विवाहित प्रेमिका पर दबाव बनाने का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging; married girlfriend accused of pressuring him.
फोटो-31-आशीष। फाइल फोटो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिजनों का दावा है कि युवक का गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी हो गई, लेकिन वह युवक पर लगातार साथ ले चलने का दबाव बना रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौंढ़ा निवासी आशीष (20) अपने बड़े भाई अंकित के साथ नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। बीती सात जुलाई को आशीष और अंकित गांव आ गए थे। रविवार रात खाना खाने के बाद आशीष काफी देर तक जागता रहा। अंकित ने बताया कि सोमवार सुबह छोटी बहन सारिका, जब आशीष को जगाने उसके कमरे में गई, तो वहां आशीष का शव बहन के दुपट्टे से फंदे पर लटकता हुआ देखकर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर गए और कमरे का दरवाजा खोलकर आशीष का शव बाहर निकाला। अंकित ने बताया कि गांव निवासी एक युवती के साथ आशीष की नजदीकियां थीं। उक्त युवती की शादी बीती 27 जून को हो गई थी।
विज्ञापन

दावा है कि शादी होने के बाद भी युवती रोज आशीष को फोन करती थी और अपने साथ ले चलने के लिए कहती थी। शादी हो जाने का हवाला देकर आशीष ने इनकार कर दिया था, लेकिन फिर भी वह दबाव बना रही थी। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के कारण युवती के परिजन भी आशीष को धमकाते थे। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाए हैं, लेकिन लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत लेकर पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed