{"_id":"65d2569865368192bd04a0d4","slug":"young-man-commits-suicide-after-dispute-with-wife-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110738-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी
Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। पत्नी से विवाद के बाद फेरी लगाने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का आठ पहले निकाह हुआ था।
सांडी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा निवासी लईक (22) फेरी लगाकर कंगन और चूड़ी बेचता था। उसका निकाह आठ माह पहले लखीमपुर निवासी सजीना के साथ हुआ था। लईक की मां सूफिया के मुताबिक पिछले कुछ समय से लईक और सजीना के बीच विवाद चल रहा था।
इसके कारण सजीना गांव में ही रहने वाली अपनी नानी की बहन के घर चली गई थी। शनिवार शाम सजीना के मामा जो कि लईक के चाचा भी हैं, ने विवाद के चलते लईक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद लईक का कुछ पता नहीं चला। देर रात 11 बजे उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पत्नी से विवाद में युवक ने खुदकुशी की है। अगर मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।