{"_id":"69f646df062cd957670f9524","slug":"young-man-commits-suicide-16-days-before-wedding-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149080-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी से 16 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी से 16 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 मई को जानी थी बारात, घटना की वजह पर परिजन चुप
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के आदर्शपुरवा की घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के आदर्शपुरवा में शादी से 16 दिन पहले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता देख पिता बदहवास हो गए।
आदर्शपुरवा निवासी अवधेश कुमार (24) उत्तराखंड में धागा बनाने की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पिता छोटेलाल ने बताया कि अवधेश की शादी तय थी। 17 मई को शाहाबाद के नयागांव बारात जानी थी। शादी के सिलसिले में ही अवधेश एक सप्ताह पहले उत्तराखंड से घर आ गए थे। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बजे वह सोकर उठे तो बेटे का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। इस पर वह बिलख पड़े। उनकी आवाज सुन कर अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामला खुदकुशी का ही है।
इनसेट
शादी की तैयारियां थमीं, मची चीख-पुकार
अवधेश की बारात 17 मई को जानी थी। इसकी तैयारियां घर में जोर-शोर से चल रही थीं। पिता समेत सभी लोग शादी को लेकर उत्साहित थे। यूं तो शादी की तैयारी तीन माह पहले गोदभराई और वरीक्षा के बाद ही शुरू हो गई थीं, लेकिन एक सप्ताह पहले जब अवधेश घर आ गया तो तैयारियां तेज हो गईं। शनिवार सुबह अवधेश के खुदकुशी कर लेने की जानकारी पर पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।