{"_id":"62f158b60c533a2fea323094","slug":"young-girl-died-due-to-house-chajja-collapse-hardoi-news-knp7119490145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छज्जा गिरने से दबकर युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छज्जा गिरने से दबकर युवती की मौत, दो घायल
Tue, 09 Aug 2022 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरदोई जिले के सिकंदरपुर बाजार में रविवार रात बारिश के दौरान भीगने से बचने के लिए घर के जर्जर छज्जे के नीचे खड़े होना युवती के लिए काल बन गया। छज्जा गिरने से दबकर युवती की मौत हो गई। उसकी मां और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार निवासी रंगोली (18), मां सुमन (40) व भतीजी अनन्या (4) के साथ गोड़े में मवेशियों को चारा डालने गई थी। वहां से तीनों घर लौट रहीं थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई तो तीनों अपने घर के गेट के पास छज्जे के नीचे खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
इस बीच छज्जा ढह गया और तीनों मलबे में दब गईं। आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक रंगोली की सांसें थम गईं। परिजनों ने गंभीर हालत में सुमन व अनन्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन