फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young children will get nutritious food made in Hardoi

Hardoi News: नौनिहालों को मिलेगा हरदोई में बना पोषाहार

Sun, 25 Feb 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young children will get nutritious food made in Hardoi
हरदोई। आठ बाल विकास परियोजना के नौनिहालों को हरदोई में ही बना पोषाहार मार्च में मिलेगा। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने इन परियोजनाओं के लिए 2,434.29 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया।
विज्ञापन

टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट को यह गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से राशि जमा किए जाने पर एफसीआई से रिलीज होगा। महिला बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहालों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए पोषक आहार दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

शासन ने मार्च माह में फिर से स्वयं सहायता समूहों की ओर से संचालित टीएचआर प्लांट के माध्यम से बने पोषाहार के वितरण को मंजूरी दी है। शासन की ओर से खाद्यान्न का आवंटन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत: रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गेहूं का आवंटन एफसीआई से हुआ है। पोषाहार के लिए अन्य जरूरी सामग्री में चना की दाल, सोयाबीन तेल, दूध पाउडर और विटामिंस की आपूर्ति संबंधित फर्म से ली लाएगी। इससे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा के साथ महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
उधर, टीएचआर प्लांट के लिए आवंटित कि गए गेहूं को तो सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो की दर से जारी किया है लेकिन, इस पर भी 1.50 प्रतिशत मंडी शुल्क लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed