फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   yogi gives answer and makes urrar pradesh

‘प्रश्रों’ वाले प्रदेश को योगी ने बनाया ‘उत्तर’ प्रदेश : राधा मोहन सिंह

Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
yogi gives answer and  makes urrar pradesh
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह। ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश सिर्फ प्रश्न प्रदेश बनकर रह गया था। आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसे बहुत बड़े प्रश्न वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के सामने थे। लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से योगी आदित्यनाथ ने इनका जवाब दिया और प्रदेश को वास्तव में उत्तर प्रदेश बना दिया। उन्होंने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत का फार्मूला बताया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित दो सत्रों की बैठक के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले सिर्फ इतना कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यूपी का भी तेजी से विकास हो रहा है। वर्ष 2017 से पहले यूपी में गुंडा और माफिया राज था, शीर्ष पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे। खून खराबा होना आम बात थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद हालात बदले। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सक्रियता के आधार पर ही टिकट का फैसला
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विधायकों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने इशारों-इशारों में ही यह संकेत दे दिया कि कार्यालयों और नेताओं के चक्कर काटने से विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा। पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े अन्य लोगों को भी इशारा कर दिया कि किसी भी दावेदार की प्रत्याशिता को लेकर व्यक्तिगत रुचि न दिखाएं। पार्टी सब देख रही है, आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता परख रही है और इसी आधार पर टिकट का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना है कि पार्टी सर्वोपरि है, व्यक्ति नहीं। चुनाव पार्टी और कमल निशान पर लड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने एकता का परिचय दिया, जिससे चुनावों में विपक्ष को धूल चटा दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक आशीष सिंह आशू, माधवेंद्र प्रताप सिंह,प्रभाष कुमार, रामपाल वर्मा, रजनी तिवारी, श्याम प्रकाश व विधायक राज कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने किया।

कोरोना काल में बाहर नहीं निकले राजकुमार
राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बैठक में निशाना साधा। कहा कि देश और प्रदेश में बैठे राज कुमार कोरोना काल में जनता का हाल देखने बाहर तक नहीं निकले। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक और कार्यकर्ताओं ने घरों से निकलकर लोगों की मदद की। गरीबी हटाने का नारा देने वाले लोग गरीबों की स्थिति में कोई सुधार नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed