फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   yatayaat

10 दिनों में हादसे में 12 लोगों ने गंवाई जान

Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
yatayaat
हरदोई। यातायात माह के पहले सप्ताह में पुलिस-प्रशासन का जागरूकता अभियान बेअसर दिखाई दे रहा है। चेकिंग अभियान के नाम पर नियमों की अनदेखी हादसे का सबब बन रही है। नतीजतन 10 दिनों में हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है। लगभग 70 लोग हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नंबवर को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। पुलिस के साथ परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यातायात नियमों का पालन करने व नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। हकीकत यह है कि यातायात माह के पहले सप्ताह में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। वाहन चालकों ने नियम तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिससे प्रतिदिन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ.शेर सिंह ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन दिन आकस्मिक कक्ष में ड्यूटी रहती है। सबसे ज्यादा हादसे में घायल मरीजों का इलाज कराना होता है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर मौत हो जाती है। घायल मरीजों में 70-75 फीसदी नशे की हालत में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर निवासी मनीष बाजपेयी शिक्षक हैं। हमेशा हेलमेट लगाते हैं। स्कूल जाने के लिए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उनकी आंखों के सामने हादसे होते हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों की जान भी जाती है। वह हेलमेट लगाकर बाइक चलाने व जीवन को बचाना की बात कहकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

लापरवाही से वाहन चलाने से दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। शहर में हादसों में कमी आई है। लेकिन हाइवे व अन्य शहर के व्यस्ततम मार्गों पर हादसे ज्यादा हो रहे हैं। हेलमेट न लगाने से हेड इंजरी होने की वजह से लोग जान गवां रहे हैं। यातायात माह भर सभी थाना प्रभारियों को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी विकास जायसवाल
- नवंबर की शुरुआत में अरवल थाना क्षेत्र में करनपुर के पास हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत।
- दो नवंबर को लोनार कोतवाली के शाहपुर के निकट बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत।
- चार नवंबर को अतरौली थाना क्षेत्र में बरगद तिराहा पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
- चार नवंबर को पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शाहाबाद बाईपास पर कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की गई जान,चचेरा भाई घायल,हेलमेट न लगाए होना बना जानलेवा।
- पांच नवंबर को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन वाहन की टक्कर से दामाद की मौत, ससुर घायल, हेलमेट न लगाए होने से सिर में आईं थीं चोटें।
- छह नवंबर को कछौना कोतवाली क्षेत्र में गाजू मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,हेलमेट नहीं लगाए था युवक।
- छह नवंबर को संडीला कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत।
- सात नवंबर को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में जफरपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,हेलमेट न लगाना बना जानलेवा।
- नौ नवंबर टड़ियावां के थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर बख्शीपुरवा के पास गन्ने से भरी ट्राली पलटने से दबकर बाइक सवार किसान की मौत,रिश्तेदार घायल।
- नौ नवंबर को हरियावां थाना क्षेत्र में कपूरपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed