फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Xen surrounded by angry pensioners

गुस्साए पेंशनर्स ने एक्सईएन को घेरा

Fri, 18 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 18 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Xen surrounded by angry pensioners

सेवानिवृत्त कर्मियों एवं सेवाकालीन अवधि में मृत

विज्ञापन
कार्मिकों के सेवाहित लाभों का भुगतान अभी तक न होने पर शुक्रवार को विद्युत पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारियों ने एक्सईएन का घेराव किया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय स्थित कार्यालय में पहुंचे पदाधिकारियों ने 15 दिन में वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण न करने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

विद्युत पेंशनर्स परिषद के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने एक्सईएन द्वितीय आरबी कटियार का घेराव किया। परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त एवं सेवाकाल के मृत कार्मिकों के देय हित लाभों के प्रकरणों का निस्तारण एवं भुगतान विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के लेखा अनुभाग द्वारा करने में देरी की जा रही है।

जिससे सेवानिवृत्त कार्मिक व मृतक आश्रितों का उत्पीड़न हो रहा है। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर कार्मिकों को किए गए वेतन निर्धारणाें के आधार पर देय वेतन चार किश्तों में वर्षवार समय सीमा में कार्मिकों को नगद भुगतान से माध्यम से करने के निर्देश दिए गए, पर अभी तक भुगतान नहीं किया गया।

बताया कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय में 13 मामले तथा एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में ऐसे छह मामले हैं, जिनका निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने एक्सईएन खंड द्वितीय को ज्ञापन देकर 15 दिन में वार्ता कर निस्तारण की मांग की और अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

इस मौके पर रामनाथ, रामस्वरूप, अबरार, इच्छाराम, राज किशन, राम रतन, गंगाचरन कनौजिया, जाबिर अली, सुंदरलाल, श्रीपाल और श्रीकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed