{"_id":"5f302dbe8ebc3e412109d0e8","slug":"xen-died-in-accident-in-hardoi-hardoi-news-knp575974324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
फोटो-39-जिला अस्पताल परिसरमें मौजूद सिंचाई और नलकूप विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार नलकूप निर्माण खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता की मौत हो गई। कार चालक मामूली रूप से चुटहिल हुआ है।
मूल रूप से एटा जनपद के महादेवा निवासी अरविंद कुमार (38) नलकूप निर्माण खंड मुरादाबाद में अधिशासी अभियंता थे। रविवार को वह कार से मुरादाबाद से लखनऊ जा रहे थे। हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शारदा नहर के सैदपुर पुल के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार चालक अनिल कुमार किसी तरह बाहर निकला और राहगीरों की मदद से अरविंद को भी बाहर निकाला।
पिकअप से घायल अरविंद को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सक ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। अरविंद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम, राष्ट्रीय ग्रामीण जल प्रबंध योजना के कर्मचारी सरोज चौरसिया, नलकूप विभाग के विवेक तिवारी मौके पर पहुंच गए। अखिलेश गौतम ने बताया कि अरविंद के बड़े भाई को घटना की सूचना दी गई है।