फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wrestlers secured positions by performing well in the wrestling competition.

Hardoi News: कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्राप्त किया स्थान

Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers secured positions by performing well in the wrestling competition.
फोटो-15- कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से हाथ मिलवाते सांसद अशोक रावत। संवाद
भरावन। पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खसरौल में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांसद अशोक रावत ने कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं है बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास की पहचान है। कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के 38 किग्रा में कृष्णा प्रथम, अर्पित यादव द्वितीय, 44 किग्रा में सिद्धार्थ प्रथम, आशू पाल द्वितीय, 48 किग्रा में आदित्य शर्मा प्रथम, दुर्गेश राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के 45 किग्रा में सुभाष प्रथम, रितिक द्वितीय, 48 किग्रा में रोहित शर्मा प्रथम, रामजी द्वितीय, 51 किग्रा में हिमांशु प्रथम, आशुतोष द्वितीय, 55 किग्रा में अनुज सिंह प्रथम, अंश तिवारी द्वितीय, 60 किग्रा में श्रीकांत प्रथम, श्लोक कुमार मिश्र द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के 57 किग्रा में संदीप चौधरी प्रथम, शिवा द्वितीय, 61 किग्रा में पूर्वश प्रथम, वैभव सिंह द्वितीय, 65 किग्रा में शिवा त्रिपाठी प्रथम, आदिल द्वितीय और 74 किग्रा में आयुष श्रीवास्तव प्रथम, तौहीक द्वितीय,बालिका वर्ग के ओवरऑल परिणाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खसरौल प्रथम और राजकीय बालिका हाईस्कूल बहेरिया द्वितीय रहा। ओवरऑल सीनियर वर्ग में आईआर इंटर कॉलेज संडीला प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खसरौल द्वितीय, पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज, हत्याहरण इंटर कॉलेज समान अंक के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खसौरा प्रथम, पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज द्वितीय, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खसरौल तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में आईआर इंटर कॉलेज संडीला प्रथम, दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खसौरा द्वितीय और पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खसरौल तृतीय रहा। प्रधानाचार्य राजेश्वरी, जिला क्रीड़ा सचिव रामदयाल, प्रतियोगिता निर्णायक लवलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष अतरौली सूरज सिंह चौहान, हरिगोविंद सिंह, गौतम, नरेंद्र बाजपेई, राना सिंह, आशीष अवस्थी, प्रवेश तिवारी, राजबहादुर, पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed