फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Working within the framework of the law : District Judge

कानून के दायरे में रहकर करें कार्य : जिला जज

Fri, 04 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 04 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Working within the framework of the law : District Judge

हरदोई। भारत की आजादी में सर्वाधित सहयोग अधिवक्ताओं का रहा है। कानून से बाहर जाकर कोई काम नहीं करना चाहिए। स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले जिन लोगों ने कानून की परिधि में रहकर संघर्ष किया आजादी का श्रेय सबसे ज्यादा उन्हें ही जाता है। ये बातें जनपद न्यायाधीश नरेश जैन ने गुरुवार को अधिवक्ता दिवस पर कहीं।

विज्ञापन


वहीं अधिवक्ता दिवस पर संघ परिसर में वकीलों ने भारत के प्रथत राष्ट्रपति भारत रत्न डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया। वहीं अपर जिला जज हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण रूप से ज्ञानी नहीं होता है। कहा कि व्यक्ति समाज में ही रहकर सब कुछ सीखता है। कहा कि हमें अपने से वरिष्ठ से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


अधिवक्ताआें ने डा. राजेंद्र प्रसाद की खूबियां गिनाते हुए उन्हें आदर्श अधिवक्ता बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता मात्र अधिवक्ता ही नही बल्कि एक राष्ट्रभक्त व समाज सेवक के रूप में भी अपना कार्य करते हैं। अधिवक्ता संघ की ओर से जिला जज नरेश जैन ने 40 वर्ष की वकालत पूरी कर चुके अधिवक्ता शीतला बक्स सिंह, सैय्यद आफाक अली, रामप्रकाश अग्रवाल, रामप्रकाश तिवारी, दयाशंकर अवस्थी, राजेंद्र सिंह कटियारी, विजय बहादुर सिंह आदि को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ अध्यक्ष रामेश्वप्रसाद बाजपेई ने इस मौके पर अमलेंद्र नाथ मिश्रा को तथा महामंत्री कमलेश पांडे ने शिशुपाल सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर, बदन सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, रामदेव शुक्ला, महेंद्र नाथ गुप्ता, अमलेंद्र नाथ मिश्रा, शिमोहन शुक्ला आदि लोगाें ने विचार व्यक्त किए। इस मौके  पर अधिवक्ता रजनीश सिंह ने संघ अध्यक्ष को तथा अधिवक्ता हरिओम गुप्ता ने संघ के महामंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के पूर्व मंत्री आलोक  कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान सीजेएम अतुल सिंह व बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed