फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Worker killed in collision with pickup, partner injured

पिकप की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी घायल

Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Worker killed in collision with pickup, partner injured
एक दुकान के बाहर बने पोल में बंधे सलीम खां और भूरा सिंह यादव। संवाद - फोटो : HARDOI
गोपामऊ। हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में साइकिल सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने सीमेंटेड पोल डालकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर वाहन चालक और उस पर सवार व्यापारी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम रावल निवासी राहुल (25) मजदूरी करता था।
शनिवार को वह गांव के मोहित (24) के साथ साइकिल से गोपामऊ मजदूरी करने जा रहा था। हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर रावल तिराहा के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल मजदूरों के गांव के करीब ही था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और एक मकान के खंभे में बांध दिया। घायल मोहित को जिला अस्पताल भेज दिया गया। नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया और राहुल का शव नहीं उठने दिया। जाम की सूचना पर एएसपी पश्चिमी कपिलदेव सिंह, सीओ सदर एसआर कुशवाहा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके की नजाकत को देखते हुए हरियावां, पिहानी और बेनीगंज कोतवाली की पुलिस भी बुला ली गई। एएसपी ने पिकअप पकड़े जाने और मौके से पकड़े गए दोनों पिकप सवारों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए। इसके बाद शव को पेास्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पिकअप और इसमें सवार दो लोगों को टड़ियावां थाने भेज दिया है। टड़ियावां के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रामगुलाम की तहरीर पर सलीम खां निवासी हसैयामऊ और भूरा सिंह यादव निवासी बजेहरा कोतवाली पिहानी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रोजी तलाशने जा रहा था, मिल गई मौत
राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता राम गुलाम मिट्टी के घड़े बर्तन, खिलौने बनाकर परिवार पालते हैं। परिवार की गाड़ी खींचने में राहुल भी पिता का मददगार था।
शनिवार को भी सुबह रोजी की तलाश में राहुल घर से निकला था, लेकिन कौन जानता था कि रास्ते में ही मुलाकात मौत से हो जाएगी। राहुल का शव देख पिता बिलख पड़ा। राहुल की शादी की बात चल रही थी और सिर्फ तारीख तय होनी बाकी थी।
इनसेट
पिकअप में साइकिल फंसने पर पकड़े गए सवार
घटना के बाद राहुल की साइकिल पिकअप में फंस गई। पिकअप सवार दो लोगों ने साइकिल निकालकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन साइकिल निकली ही नहीं। तब तक मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

आसपास के दुकानदारों की मदद से ग्रामीणों ने पिकअप सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप की हवा निकाल दी। कुछ ग्रामीणों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए।

मृतक के बिलखते परिजन। संवाद

मृतक के बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed