{"_id":"60a931188ebc3e29c2231447","slug":"worker-hardoi-news-fourthclass-collecorate-dies-accident-hardoi-news-knp629719452","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के चतुर्थश्रेणी कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट के चतुर्थश्रेणी कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
हरदोई। कलक्ट्रेट के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को शुक्रवार शाम शाहाबाद कस्बे में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कर्मचारी को शाहाबाद सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
कोयल बाग कॉलोनी निवासी मोहित त्रिपाठी (45) कलक्ट्रेट में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को वह किसी काम से शाहाबाद गया था।
वापसी के दौरान शाहाबाद कस्बे में हरदोई मार्ग पर बस का इंतजार करते वक्त उसे तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस व आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहित विवाहित था, उसकी एक बेटी है। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।